सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demand for construction of parks in Sector-116 and 117

Noida News: सेक्टर-116 और 117 में पार्क निर्माण कराने की मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of parks in Sector-116 and 117
विज्ञापन
फोटो है
Trending Videos

------------

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-116 व 117 के बीच पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि पर वेद वन की तर्ज पर सुंदर पार्क बनाने की मांग की गई है। इस संबंध में सेक्टर-117 के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक एके अरोड़ा से मुलाकात की। सेक्टर-117 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने बताया कि सेक्टर-117, 116 और आसपास कई हाईराइज सोसाइटी हैं। क्षेत्र में प्रदूषण भी अन्य सेक्टरों से यहां ज्यादा है। प्रस्तावित पार्क का निर्माण होने के बाद यहां हरियाली और सौन्दर्यीकरण बढ़ेगा। सचिव हर्ष मोहन जखमोला ने कहा कि यहां अब तक एक भी पार्क का निर्माण नहीं कराया गया है। ऐसे में बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को टहलने में परेशानी होती है। उधर, नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने बताया कि प्राधिकरण प्रस्तावित स्थल पर निर्माण के लिए काम कर रहा है। यहां वेदवन की तर्ज पर पार्क बनाने के साथ ही सुंदर तालाब भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed