सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy Registrar put a stay on AOA elections, matter pending in court

Noida News: डिप्टी रजिस्ट्रार ने लगाई एओए के चुनाव पर रोक, मामला कोर्ट में लंबित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Deputy Registrar put a stay on AOA elections, matter pending in court
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी में डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव पर रोक लगा दी है। सोसाइटी के लोगों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से चुनावों को गलत तरीके से कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता विकास कुमार ने बताया कि चुनाव संबंधी वाद एसडीएम कोर्ट दादरी और इलाहबाद हाईकोर्ट में लंबित है। इस कारण डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव पर रोक लगाई है।
आदेश में डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि रोक के बावजूद चुनाव कराए जाने पर उन्हें स्वत: अवैध माना जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द अदालत का फैसला आने के बाद ही चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। बता दें, सोसाइटी में लंबे समय से चुनावों को लेकर विवाद चल रहा है। लोगों का कहना है कि कोर्ट के आदेश न आने तक चुनाव नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed