सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: डांट से आहत बेटी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
विज्ञापन
मां की डांट से नाराज युवती ने उठाया खतरनाक कदम, सेक्टर-63 की घटना
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मां की डांट से नाराज होकर 19 वर्षीया युवती सेक्टर-63 में एक मोबाइल टावर पर बृहस्पतिवार सुबह चढ़ गई। इसके बाद मौके पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन करके युवती को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से सुरक्षित नीचे उतार दिया। इसके बाद युवती की काउंसिलिंग की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से महराजगंज के चौक बाजार की रहने वाली 19 वर्षीया युवती चोटपुर कॉलोनी में रहती है। वह एक फैक्टरी में काम करती थी। कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि श्रमिक आंदोलन के दौरान उसकी नौकरी छूटी थी लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बृहस्पतिवार सुबह किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह सेक्टर-63 के जे-ब्लॉक स्थित एक टॉवर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फायर यूनिट मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए युवती को हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से सकुशल नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह काफी तनाव में है। पुलिस ने उसके घरवालों को मौके पर बुला लिया। युवती की काउंसलिंग कराई जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और युवती से संवाद स्थापित किया। उसे शांत करने की कोशिश की। इसके बाद हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed