{"_id":"6a19a1bf56983df6150f0715","slug":"dfgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4336370-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल
- सेक्टर-127 अंडरपास की घटना, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-127 अंडरपास के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से अमरोहा जिले के भीमाठीकरी गांव निवासी विशाल वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-44 में किराये पर रहते हैं और एक फैक्टरी में काम करते हैं। विशाल ने पुलिस से शिकायत की है कि 19 मई की सुबह वह अपनी मौसी रीना को बाइक पर बैठाकर सेक्टर-128 की ओर जा रहे थे। जब वे सेक्टर-127 अंडरपास के निकट पहुंचे, तभी एक कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए वहां पहुंचा और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विशाल और उनकी मौसी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने रीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल का इलाज किया गया। घटना के बाद पीड़ित विशाल ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-126 में दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।