{"_id":"6a219040cbfec312bd0faf29","slug":"dfgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96499-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीएम योगी से न्याय की उम्मीद....जीबीयू प्रशासन पर भरोसा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीएम योगी से न्याय की उम्मीद....जीबीयू प्रशासन पर भरोसा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पीड़ित छात्र के पिता बोले, विवि से न्याय की उम्मीद खत्म
- बच्चे के दो साल कौन करेगा वापस,जीबीयू प्रशासन हमें बताए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में छात्र से मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीड़ित छात्र के पिता अब कुलाधिपति व सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाएंगे। पीड़ित छात्र के पिता सीबीएस पांडेय ने बताया कि वह तीन जून को विश्वविद्यालय में न्याय की उम्मीद के साथ गए थे, लेकिन उन्हें केवल गुमराह करने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि वह विवि के कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। अब वह सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत करेंगे।
उन्होंने बताया कि बेटे को उम्मीद के साथ दाखिला दिलाया था कि जीबीयू के कुलाधिपति ही प्रदेश की मुखिया है। जिनके नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था सबसे बेहतर हैं , लेकिन उनके बेटे के साथ जिस प्रकार मारपीट की गई और उसके हॉस्टल कमरे में आग लगाई गई, उससे आहत होकर उनके सामने अब केवल बेटे का नाम कटवाना ही विकल्प है। उन्होंने बताया कि बेटे के भविष्य के दो साल बर्बाद हो गए। जीबीयू प्रशासन पर उन्हें बिल्कुल भरोसा नहीं है।। उनका कहना है कि उन्हें भरोसा है कि सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद न्याय मिलेगा।
क्या है मामला : पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि 23 फरवरी को उनका बेटा बैडमिंटन खेल रहा था। बैडमिंटन खेलने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। छह से सात लड़कों ने बेटे का मारा। पुलिस से शिकायत करने के बाद उनकी मदद हुई थी, लेकिन जहां बेटा पढ़ रहा है वहां से कोई मदद नहीं मिली। आरोप है कि जीबीयू के प्रशासन ने उनकी मदद नहीं की। उल्टा उन्हीं के बेटे पर भी जुर्माना लगा दिया गया।
विज्ञापन
जीबीयू के पीआरओ डाॅ विनीत ने बताया की विवि के एक छात्रावास के रिक्त कक्ष में आग लगने की घटना के संबंध में तत्काल संज्ञान लिया गया। घटना की जांच विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा की जा रही है, तथा जांच में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर विवि प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।