{"_id":"69f8b0df7e0d7fb7f90779ea","slug":"dfgfd-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6552-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रात में बारिश और दिन में तेज धूप से बढ़े मौसमी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रात में बारिश और दिन में तेज धूप से बढ़े मौसमी मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मौसम में लगातार बदलाव से पीएसची-सीएचसी में लग रही लंबी लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गौतमबुद्धनगर में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप रहने के बाद शाम होते-होते मौसम बदल रहा है। रात में बारिश और ओलावृष्टि से ठंडक होने लगती है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बाद मौसमी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में पीएचसी और सीएचसी में सर्दी, खासी और जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है।
यमुना सिटी के जेवर, रबूपुरा, दनकौर और बिलासपुर में स्थित पीएचसी और सीएचसी में होने वाली ओपीडी में आमदिनों में 600 से 800 तक मरीज आते हैं। जो बीते एक सप्ताह में बढ़कर 800 से 1000 तक पहुंच गए हैं। चिकित्सीय अधिकारियों की माने तो मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी और जुकाम के आ रहे हैं। जो बदलते हुए मौसम में लापरवाही बरतने के कारण बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।