सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Industry-based training launched at GBU; students to get employment opportunities.

Noida News: जीबीयू में शुरू हुआ उद्योग आधारित प्रशिक्षण, छात्रों को मिलेगा रोजगार का अवसर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Industry-based training launched at GBU; students to get employment opportunities.
- एफआईसीएसआई के सहयोग से बीबीए और बीकॉम विद्यार्थियों को दिया जा रहा फूड इंडस्ट्री का व्यावहारिक प्रशिक्षण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और फूड इंडस्ट्री काउंसिल फॉर स्किल्स एंड इनोवेशन (एफआईसीएसआई) के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों के लिए सेल्स एसोसिएट–फूड इंडस्ट्री प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर रोजगार के लिए तैयार करना है। यह प्रशिक्षण बीबीए और बीकॉम अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक बैच में 20 से 25 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। 30 कार्य दिवसों के दौरान प्रतिभागियों को कुल 200 घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के तहत विद्यार्थियों को बिक्री कौशल, ग्राहक संवाद, मार्केटिंग, प्रभावी संचार, प्रस्तुतीकरण, व्यक्तित्व विकास तथा खाद्य उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन स्किल इंडिया और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से प्रमाणित प्रशिक्षकों की ओर से किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं एफआईसीएसआई की सीनियर मैनेजर पुष्पिता राणा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान, बाजार भ्रमण, नियमित मूल्यांकन और रोजगार सहायता जैसी गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को खाद्य और एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed