{"_id":"6a3d43402253c1691a088c89","slug":"schools-come-alive-again-after-summer-vacations-noida-news-c-1-noi1095-4434234-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर गुलजार हुए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर गुलजार हुए स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 65 फीसदी उपस्थिति दर्ज, खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों के साथ हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में फिर से रौनक लौट आई। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी। पहले दिन जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब 65 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। स्कूलों में बच्चों का स्वागत विशेष गतिविधियों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया। कंपोजिट विद्यालय पार्थला खंजरपुर में चित्रकला प्रतियोगिता, कविता पाठ और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षिका अर्चना पांडेय ने विद्यार्थियों से ग्रीष्मकालीन अवकाश के अनुभव साझा कराए और गृहकार्य की समीक्षा की। साथ ही नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय प्रबंधन के महत्व पर भी चर्चा की गई।
प्राथमिक विद्यालय ममूरा की सहायक अध्यापिका दीपा अरोड़ा ने बताया कि बच्चों में स्कूल लौटने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पहले दिन उन्हें पढ़ाई के दबाव से दूर रखते हुए खेल, समूह गतिविधियों और संवाद सत्रों के जरिए विद्यालयी माहौल से दोबारा जोड़ा गया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय छिजारसी की अध्यापिका अंजना ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद अपने मित्रों और शिक्षकों से मिलकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। विद्यालयों का प्रयास रहा कि विद्यार्थी सहज महसूस करें और नए सत्र की शुरुआत सकारात्मक वातावरण में हो। शिक्षकों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों को पढ़ाई के प्रति दोबारा प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।