सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From the sports field to the uniform, the district's players have scripted a new success story.

Noida News: खेल मैदान से वर्दी तक, जिले के खिलाड़ियों ने लिखी सफलता की नई कहानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
From the sports field to the uniform, the district's players have scripted a new success story.
- राष्ट्रीय स्तर पर चमके खिलाड़ी, अब बीएसएफ, एयरफोर्स और पुलिस में निभा रहे जिम्मेदारी
विज्ञापन

मो. सफीक खान
नोएडा। खेल अब केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का मजबूत माध्यम भी बन रहा है। गौतमबुद्ध नगर के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर खेल कोटे के जरिए बीएसएफ, भारतीय वायुसेना और पुलिस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में स्थान हासिल किया है। उनकी उपलब्धियां जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

अच्छेजा गांव के ऋषभ नागर ने वुशू में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। एशियाई प्रतियोगिता में रजत पदक और राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका चयन पुलिस विभाग में हुआ। वहीं, दुजाना गांव की तनीषा नागर ने वुशू में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर खेल कोटे से भारतीय वायुसेना में जगह बनाई। राजतपुर गांव की अनुष्का भाटी ने राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण पदक जीतकर पहचान बनाई। खेल उपलब्धियों के आधार पर उनका चयन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में हुआ और वह वर्तमान में देश सेवा कर रही हैं। सेक्टर-22 निवासी आर्यमान संगवान ने कराटे में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। खेल कोटे से हेड कांस्टेबल बने आर्यमान आज भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट-
खेल ने मुझे अनुशासन और आत्मविश्वास दिया। इसी के दम पर मैं पुलिस सेवा तक पहुंच सका। -ऋषभ नागर, वुशू खिलाड़ी
मेरी सफलता साबित करती है कि बेटियां खेलों के जरिए बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। -तनीषा नागर, वुशू खिलाड़ी
खेल ने मुझे देश सेवा का अवसर दिया। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। -अनुष्का भाटी, बीएसएफ
खेल और नौकरी दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। -आर्यमान संगवान, कराटे खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed