{"_id":"6a32b9051315cc257e06f839","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4405559-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के ध्यानार्थ::::: दिल मिले, शादी हुई...अब पैसों की मांग ने पति की बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के ध्यानार्थ::::: दिल मिले, शादी हुई...अब पैसों की मांग ने पति की बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- महिला ने अविवाहित बताकर किया प्रेम विवाह, अब संपत्ति में मांग रही पैसे
नोएडा। मार्च 2024 में कानपुर में शुरू हुई एक मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर 10 अप्रैल को नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी के बंधन तक पहुंच गई। लेकिन यह प्रेम कहानी ज्यादा दिन सुकून में नहीं रही। आरोप है कि शादी के बाद रिश्तों में ऐसा मोड़ आया, जहां प्यार की जगह पैसों और संपत्ति की मांग ने ले ली। मामला इतना बढ़ा कि बात थाने और कोर्ट तक पहुंच गई। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी और रकम मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित हिमांशु ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उसकी मुलाकात मार्च 2024 में कानपुर निवासी निधि शर्मा से हुई थी। 10 अप्रैल 2024 को नोएडा के आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। आरोप है कि विवाह से पहले महिला ने शपथपत्र देकर स्वयं को अविवाहित बताया था। शादी के कुछ दिनों बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। 2024 में महिला ने हिमांशु के नाम से चल और अचल संपत्ति तथा 20 लाख रुपये अपने नाम कराने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जांच के दौरान उसे पता चला कि महिला पहले भी कई लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर विवाह और धन उगाही कर चुकी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।