सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The traffic police issued 9,057 challans.

Noida News: यातायात पुलिस ने 9,057 चालान काटे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
The traffic police issued 9,057 challans.
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने जून में लेन चेंज ड्राइविंग की अवहेलना करने पर 9,057 वाहनों के चालान काटे। वहीं, बिना नंबर प्लेट लगे 4,417 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई तीन से 17 जून के बीच की गई है। चालकों पर 63,39,500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना एलिवेटिड हाईवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर की गई है। एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव ने बताया कि हाईवे व एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों द्वारा लेन चेंज करने से हादसे होने की संभावना रहती है। इस कारण लेन चेंज की माॅनिटरिंग करके चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed