Video: पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से गिरी गिट्टी, फावड़ा उठाकर सड़क साफ करती दिखी पुलिस; दो घंटे की मेहनत
पुलिसकर्मियों को इस तरह सड़क साफ करते देखकर कई लोगों ने वीडियो बना लिए। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोगों ने पुलिस के इस जज्बे की जमकर तारीफ की और कहा कि जवानों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं संभाली, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद मैदान में उतरकर लोगों की परेशानी भी दूर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार सवेरे करीब पांच बजे तेज रफ्तार से दौड़ते वाहन और ट्रैफिक अचानक थम गया। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्रसैनपुर गांव के नजदीक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरलोड ट्रक से गिरी गिट्टी (पत्थर) सड़क पर फैल गई। देखते ही देखते एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा पत्थरों से पट गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस खुद संभाला मोर्चा
जाम में फंसे लोग परेशानी झेल रहे थे। कई वाहन चालक समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर अचानक ट्रैफिक क्यों रुक गया। सूचना मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। हालात का जायजा लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी और का इंतजार करने के बजाय खुद मोर्चा संभाल लिया।
फावड़ा लेकर हटाए पत्थर
फावड़ा हाथ में लेकर पुलिस जवान सड़क पर बिखरी गिट्टी हटाने में जुट गए। कुछ जवान हाथों से पत्थर समेटते नजर आए तो कुछ वाहनों के लिए रास्ता बनाने में लगे रहे। पुलिस की यह मेहनत देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी सराहना की।
पहले रास्ता बनाया फिर जेसीबी बुलाई
करीब दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने पहले वाहनों के निकलने लायक रास्ता बनाया, फिर जेसीबी मशीन बुलाकर सड़क पर फैले पत्थरों को पूरी तरह हटवाया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पुलिसकर्मियों को इस तरह सड़क साफ करते देखकर कई लोगों ने वीडियो बना लिए। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोगों ने पुलिस के इस जज्बे की जमकर तारीफ की और कहा कि जवानों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं संभाली, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद मैदान में उतरकर लोगों की परेशानी भी दूर की। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि संकट की घड़ी में पुलिस सिर्फ सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं निभाती, बल्कि आम लोगों की मदद के लिए हर भूमिका निभाने को तैयार रहती है।
पुलिस का बयान
दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पलवल से दादरी की और आने वाले रास्ते पर चक्रसैनपुर के नजदीक पत्थर गिरने से सड़क का अधिकांश हिस्सा बंद हो गया था। सूचना मिलने पर वे स्वयं ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। मौके से पत्थर को हटाकर सवेरे 7 बजे तक यातायात को सुचारू किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.