{"_id":"6a6b5d7e1b79b684bd0a413d","slug":"dfgfdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101779-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक डायरी, अधूरे जज्बात... और हमेशा के लिए खामोश हो गया 12वीं का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक डायरी, अधूरे जज्बात... और हमेशा के लिए खामोश हो गया 12वीं का छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआई और गूगल पर खोजा आत्महत्या का तरीका, फंदा लगाकर की आत्महत्या
- छात्र के मोबाइल में मिले आत्महत्या से जुड़े सर्च, जेईई की तैयारी कर रहा था छात्र
- डायरी में लिखे मिले भावुक नोट, पुलिस बोली मानसिक तनाव के संकेत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाले 12वीं कक्षा के एक छात्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 17 वर्षीय गौरव पटेल के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले छात्र ने अपने मोबाइल फोन पर एआई (चैटजीपीटी) और गूगल के माध्यम से आत्महत्या से संबंधित जानकारी खोजी थी। इसके अलावा उसकी निजी डायरी में भी पिछले कुछ दिनों से लिखे गए भावुक और तनाव से जुड़े नोट मिले हैं। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्र के इस कदम के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार छात्र मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था और परिवार के साथ कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में रह रहा था। वह ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था और साथ ही जेईई (जेईई) परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। मंगलवार को छात्र ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत सामान की जांच शुरू की।
जांच के दौरान मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में पता चला कि छात्र ने घटना से पहले चैटजीपीटी और गूगल पर आत्महत्या से जुड़े तरीकों की जानकारी तलाश की थी। वहीं उसकी डायरी में भी कुछ ऐसे भावुक संदेश और व्यक्तिगत विचार लिखे मिले हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहा था। पुलिस परिजनों और छात्र के परिचितों से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक अवसाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सकेगा।