{"_id":"6a8314502cfe3f74ab049cb9","slug":"dfgfsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4620130-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रफ्तार, टक्कर और तबाही... युवक को घायल कर बाइकों से भिड़ी बेकाबू थार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रफ्तार, टक्कर और तबाही... युवक को घायल कर बाइकों से भिड़ी बेकाबू थार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- थार की बेलगाम रफ्तार ने मचाया कोहराम, युवक घायल और कई बाइकें क्षतिग्रस्त
नोएडा। सेक्टर-44 के छलेरा कट के पास रविवार शाम तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बेकाबू थार सड़क किनारे खड़ी बाइकों से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार से बाहर निकला चालक नशे की हालत में नजर आ रहा था।
ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 स्थित एडब्ल्यूएनओ ट्विन टावर निवासी विशाल तोमर ने सेक्टर-39 पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका साला आदित्य चौहान रविवार शाम करीब सात बजे बाइक से सेक्टर-44 छलेरा कट की तरफ से अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आदित्य सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद चालक थार पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को भी टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर जाकर वाहन डिवाइडर से टकरा गया। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजा। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।