फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Applications open for the National Means-cum-Merit Scholarship

Noida News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू

Mon, 17 Aug 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Applications open for the National Means-cum-Merit Scholarship
- 18 अगस्त से 16 सितंबर तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन, परीक्षा में 96 सीटों पर होगा चयन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने में मदद करने वाली राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और परिषदीय स्कूलों में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 18 अगस्त से 16 सितंबर तक ऑनलाइन किए जाएंगे। परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है।
परीक्षा के नोडल अधिकारी राजेश खन्ना ने बताया कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों ने वर्ष 2024-25 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के दौरान आय और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिले में 96 सीटों पर होता है चयन
योजना के तहत गौतमबुद्ध नगर में 96 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। हर साल निर्धारित लक्ष्य से 12 प्रतिशत अधिक आवेदन कराने का प्रयास किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जाता है। शिक्षकों को मॉडल पेपर उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होकर छात्रवृत्ति के लिए चयनित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed