फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfdg

Noida News: निजी एजेंसी ने दिया था ज्वाइनिंग लेटर, सीएमएस ने दिया था अप्रूवल

Mon, 17 Aug 2026 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
dfgsfdg
- जिला अस्पताल में 17 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती का मामला
विज्ञापन

-2023 और 2025 में तत्कालीन सीएमएस के अप्रूव पर मैसर्स न्यू पैंथर सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज से हुई थी भर्ती
-शासन के आदेश को अनदेखा कर तत्कालीन सीएमएस ने भर्ती करवाई और दिलवाया ज्वाइनिंग लेटर
------------
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में 17 स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती के मामले में नया मोड़ आया है। शासन के आदेश की अनदेखी करते हुए मैसर्स न्यू पैंथर सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज, अलीगढ़ की कंपनी ने स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन की भर्ती की थी। तत्कालीन सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. अजय राणा की ओर से इस भर्ती को अप्रूव किया गया था और इनकी सह पर कर्मचारियों को ज्वाइनिंग लेटर दिया गया था। आज स्वास्थ्य विभाग ने इन कर्मचारियों की नौकरी पर सवाल करते हुए सभी को नौकरी से बाहर कर दिया है। सोमवार से यह कर्मचारी अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं।

सोमवार को यह सभी कर्मचारी सीएमओ कार्यालय में अपनी नौकरी बचाने की गुहार लगाते दिखे। कर्मचारियों ने सीएमओ को नौकरी देने के संबंध में ज्ञापन सौंपा और अपना-अपना ज्वाइनिंग लेटर भी दिखाया। बता दें कि इन 17 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती 2023 और 2025 में की गई थी। इस दौरान कंपनी के लेटर पैड पर नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन को जॉइनिंग लेटर भी दिया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से 22 मई 2023 को जारी आदेश में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। आदेश के तहत संबंधित विभाग को शासन की अनुमति के बिना मनमाने ढंग से नियुक्तियां किए जाने पर रोक लगाई गई थी, इसके बाद भी जिला अस्पताल में 2024 लेकर 2026 तक दो सीएमएस के कार्यकाल में मैसर्स न्यू पैंथर सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज ने शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए 17 स्टाफ नर्स और टेक्नीशियन के पद पर भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल नहीं दिखा पाया साक्ष्य : इस मामले का खुलासा होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से तैनात कर्मचारियों की जॉइनिंग तिथि की जानकारी भी मांगी। जिला अस्पताल से भेजे गए रिकॉर्ड में 17 कर्मचारियों की जॉइनिंग लखनऊ मुख्यालय के बजाय जिला अस्पताल स्तर से होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद सीएमओ कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया।

17 स्वास्थ्यकर्मी सोमवार को मुलाकात करने के लिए आए थे, ऐसे में इनसे शासन का जॉइनिंग लेटर लाकर देने को कहा गया है। अगर उनके पास शासन का लेटर होगा तो दोबारा से जॉइनिंग करके वेतन देना शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमओ

कंपनी की तरफ से किसी भी कर्मचारी की भर्ती नहीं की गई है। तत्कालीन सीएमएस की ओर से हमसे ज्वाइनिंग लेटर देने को कहा गया तो हमने दे दिया, इसमें कंपनी का कोई लेना देना नहीं है। -बन्नी सिंह, मैसर्स न्यू पैंथर सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज, कंपनी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article