{"_id":"6a8322410133e4cef40f86ae","slug":"fgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103415-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: म्यूजिक एप ने खोला ट्रैफिक जाम में समय बर्बादी का राज, चौंके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: म्यूजिक एप ने खोला ट्रैफिक जाम में समय बर्बादी का राज, चौंके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूजिक एप ने खोला ट्रैफिक जाम में समय बर्बादी का राज, चौंके लोग
-ग्रेनो वेस्ट के एक व्यक्ति ने 10 दिन में 14.31 घंटे तक सुना संगीत
-जाम से परेशान ग्रेनो वेस्ट के निवासियों ने बयां किया अपना दर्द
-एक व्यक्ति को 5 दिन में 412 किमी की दूरी तय करने में लगे 26 घंटे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक म्यूजिक एप ने जाम में समय बर्बादी का आंकड़ा जारी किया तो लोग चौंक गए। एप ने बताया कि जाम के दौरान कितने घंटे संगीत सुनने में बीता है। एक व्यक्ति ने 30 घंटे के समय में 14 घंटे संगीत सुना हैं। यहां तक कि लोगों की कार भी 15 से 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। लोगों का कहना है कि अब ग्रेनो वेस्ट में रहने का मन नही हैं। मौका मिलते ही यहां से दूसरे शहर शिफ्ट होने को तैयार हैं।
केस-1
कार में 14.31 घंटे सुना संगीत
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी निवासी मंयक प्रताप सिंह दिल्ली के ओखला की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वो रोजाना कार से ऑफिस आते-जाते हैं। उनका कहना है कि ऑफिस की दूरी 20 किमी है। रोजाना आने-जाने में 3 घंटे लगते हैं। इस दौरान ऑफिस की ऑनलाइन मीटिंग या फोन कॉल भी चलती है। 15 अगस्त तक दस दिन ऑफिस जाना हुआ। इन 10 दिन में 30 घंटे ऑफिस आने-जाने में लगे। इन 30 घंटे में से 14.31 घंटे कार में संगीत सुनने में बीतें हैं। यह जानकारी उस मोबाइल एप्लीकेशन से मिली है, जिस पर वो कार में गाना सुनते हैं। उन्होंने बताया कि एप्लीकेशन पर देश में संगीत सुनने का औसत 4.39 घंटे है। जबकि उनका 14.31 घंटे आया है। जो 200 प्रतिशत से अधिक हैं। उनका कहना है कि किसान चौक से पर्थला और फिर कालिंदी कुंज पर जाम मिलता है। जाम के कारण अब ग्रेनो वेस्ट में रहने का मन नहीं है।
केस-2
19-20 किमी की रफ्तार से चलती है कार
ग्रेनो वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी में रहने वाले मनीष त्रिपाठी का ऑफिस साउथ दिल्ली में हैं। उनका कार्यालय दिवस में आना-जाना होता है। 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच वो 5 दिन ऑफिस पहुंचे थे। ऑफिस की दूरी 35 किमी हैं। इन 5 दिन में उनकी कार 412 किमी चली। इसमें उनको 26.42 घंटे का समय लगा। उनका कहना है कि उनकी कार की औसत रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रही है। जाम के कारण ज्यादातर समय सड़क पर बर्बाद हो जाता है। घर से निकलते ही जाम शुरू हो जाता है। ऑफिस समय से पहुंचने के लिए जल्दी निकलना पड़ता है।