फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: छत से टपकता पानी, बेसमेंट में जलभराव... इको विलेज-1 में बढ़ी सुरक्षा की चिंता

Fri, 10 Jul 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
- पार्किंग में जमा पानी से जहां खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में बारिश के बाद बेसमेंट में जलभराव ने निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। पार्किंग में जमा पानी से जहां खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है, वहीं बेसमेंट की छत से कई जगह पानी टपकने के कारण अब टॉवर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सताने लगी है।


निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 52 टॉवर , 7932 फ्लैट और 6700 परिवार रहते हैं, इसके बाद भी बेसमेंट में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई जगह छत से लगातार पानी टपक रहा है, जिसे देखकर लोगों के मन में टॉवरों की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। उनका मानना है कि बेसमेंट में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ पानी के रिसाव की तकनीकी जांच भी कराई जानी चाहिए, जिससे लोगों की चिंताएं दूर हो सकें।
विज्ञापन



हर बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भर जाता है। इससे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को नुकसान होने का डर बना रहता है। -संजय शर्मा

बेसमेंट की छत से कई जगह पानी टपक रहा है। इसे देखकर लोगों के मन में टॉवर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। -मुकेश कुमार

जल निकासी की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो परेशानी और बढ़ सकती है। -मुकेश ओझा

हम चाहते हैं कि संबंधित अधिकारी और प्रबंधन जल्द निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराएं। -विकास शर्मा






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed