{"_id":"6a50f88dd2bb4e55600f40fa","slug":"video-youth-prepared-with-help-of-industry-and-employment-oriented-skills-in-greater-noida-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: रोजगारपरक कौशल और उद्योगों की मदद से युवाओं को किया जाएगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: रोजगारपरक कौशल और उद्योगों की मदद से युवाओं को किया जाएगा तैयार
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:20 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन विभाग व टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जीएनआईओटी कॉलेज में जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से स्नातक उत्तीर्ण एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थियों के लिए विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। वहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार औद्योगिक संस्थान आर्या फैशन के मध्य रोजगार सृजन एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
एमओयू का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर, उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य, रोजगार के बदलते स्वरूप, कौशल विकास के महत्व तथा रोजगार के नवीन अवसरों के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम के माध्यम से उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर आर्य फैशन्स, सिद्धि इन्फो नेट, राल्वो इंजीनियरिंग, मातंगी पॉलिमर्स, एयर फ्लो तथा केयर डेकोर इंडिया सहित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) एवं इंडियन बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।