{"_id":"6a50a2bd613a91dca70ba424","slug":"video-video-saema-yaga-na-bkapara-ka-tha-432-karaugdha-ka-217-vakasa-parayajanao-ka-sagata-tha-nagara-pacayata-ka-nama-bthal-2026-07-10-1783669437","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीएम योगी ने बीकापुर को दी 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात, दो नगर पंचायत के नाम बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीएम योगी ने बीकापुर को दी 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात, दो नगर पंचायत के नाम बदले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोहावल विकासखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र को 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम मां ज्वाला देवी नगर पंचायत तथा भरतकुंड-भदरसा नगर पंचायत का नाम भरत नगर भरतकुंड किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने विकासखंड परिसर में स्थापित स्व.मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभियां सौंपीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।