फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bhadarsa will be Bharat Nagar, Khirouni will now be Maa Jwala Ji Nagar

Ayodhya News: भदरसा होगा भरत नगर, खिरौनी अब मां ज्वाला जी नगर

Fri, 10 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhadarsa will be Bharat Nagar, Khirouni will now be Maa Jwala Ji Nagar
30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा
अयोध्या। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में दो नगर पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा की। सोहावल के खिरौनी-सुचितागंज नगर पंचायत का नाम अब मां ज्वाला जी नगर पंचायत होगा। वहीं, भदरसा नगर पालिका को भरत नगर-भरतकुंड के नाम से जाना जाएगा। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए में 432 करोड़ रुपये से अधिक की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद शुक्रवार को उन्होंने सोहावल में आयोजित जनसभा में यह घोषणाएं कीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खिरौनी-सुचितागंज का नाम बदलने की मांग स्थानीय भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान ने उठाई थी। भरत कुंड से जुड़े क्षेत्र को भी अब भरत नगर के नाम से ही पहचाना जाएगा। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भदरसा में उनके प्रतिनिधियों का आचरण उनके वास्तविक चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नया नाम भगवान राम के छोटे भाई भरत के सम्मान में रखा गया है। भरत की भक्ति और त्याग एक स्थायी उदाहरण है। भरत ने 14 साल तक भरत कुंड के पास रहकर भगवान राम की आज्ञा का पालन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या उपेक्षित रही। न सड़कें और न बिजली-पानी। गंदगी पहचान बन चुकी थी। मंशा साफ नहीं थी। आज मंशा साफ है तो अयोध्या तीनों लोकों से न्यारी और वैभवशाली बन गई है। सूर्यवंश की राजधानी में भगवान सूर्य की ऊर्जा से रात्रि भी आलोकित होनी चाहिए। इसी संकल्प के साथ आज अयोध्या सोलर सिटी बन गई है। अयोध्या धाम में गुप्तारघाट का सुंदरीकरण हो चुका है। सूरजकुंड का पुनरुद्धार किया गया है। भरतकुंड के सुंदरीकरण का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। भक्तिपथ, राम पथ और जन्मभूमि पथ अयोध्या धाम की नई पहचान बन रहे हैं। जो सड़कें कभी सिंगल लेन थीं, वह आज फोर और सिक्स लेन बन चुकी हैं। एयर, रेल और रोड कनेक्टिविटी का विस्तार आज अयोध्या के समग्र विकास का आधार बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत पूरे देश में पहचानी जाती है। 2017 से अयोध्या का पूरा कायाकल्प हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा को इन लोगों ने किया संबोधित
सोहावल में आयोजित मुख्यमंत्री सीएम योगी की जनसभा के पहले बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने स्वागत भाषण किया। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू ने अपने संबोधन में प्रदेश और केंद्र की सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस दौरान मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान, पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह आदि मंच पर मौजूद रहे।
--------------------------------------------

कार्यक्रम में आमंत्रित न करना दुर्भाग्यपूर्ण : रालोद
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। शुक्रवार को मसौधा-सोहावल संपर्क मार्ग स्थित गौहनिया में रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में यह मुद्दा उठा। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति प्रतिमा अनावरण के लिए आभार भी व्यक्त किया गया। रालोद के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि प्रतिमा अनावरण जैसे कार्यक्रम में पार्टी को आमंत्रित न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों में रालोद को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने की अपेक्षा की। संगठन की एकजुटता बनाए रखने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।


ज्ञापन देने के पहले नजरबंद किए गए कई नेता
सोहावल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के पहले ही ज्ञापन देने वाले कुछ विपक्षी नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इन्हें मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही छोड़ा गया। नजरबंद किए गए प्रमुख नेताओं में भारतीय किसान यूनियन के फरीद अहमद, कांग्रेस के नेता जयकरण वर्मा, कांग्रेस के ही लाल मोहम्मद शामिल हैं, जिनकी पुलिस सुबह से लेकर दोपहर तक निगरानी करती रही। मुख्यमंत्री की जनसभा और जाने के बाद निगरानी हटाई गई।

पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री ने पूर्व सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे मुन्ना सिंह चौहान संघर्ष के बल पर आगे बढ़े। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के सफल क्रियान्वयन, किसानों के उन्नयन के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने अमित सिंह चौहान को अपनी विरासत सौंपी। वह भी पिता के सपनों को साकार करने, बीकापुर का विकास करने और डबल इंजन सरकार के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मां के सान्निध्य में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वह हमारे सामने हर समस्या लाते हैं और हम उसका समाधान कराते हैं।

भगत सिंह बने बच्चे से सेब लेकर पूछा आलू है क्या
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर वीर-वीरांगनाओं, महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हाथ में सेब लेकर भगत सिंह बने बच्चे से पूछा कि यह आलू है क्या, इस पर बच्चे ने तपाक से उत्तर दिया नहीं, सेब है। उन्होंने नन्हे-मुन्नों को गोद में लेकर उन्हें चंदन लगाया और अन्नप्राशन कराया। उन्होंने भगवान शिव के मंदिर में दर्शन-पूजन किया।


11 करोड़ से अधिक का दिया चेक
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 11 करोड़ से अधिक का चेक अनुराधा दुबे व अंजू को दिया। विद्युत सखी वर्षा को थर्मल प्रिंटर, किरण व पूजा को विद्याशक्ति किट, अनिता पाल को बैंक सखी प्रमाणपत्र, सोनी मौर्या व पिंकी को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अवनीश मिश्र को 4.18 लाख व अमित गौतम को तीन लाख का चेक, शिवपूजन को पीएम सूर्य घर योजना लाभार्थी प्रशस्ति पत्र , पंकज कुमार व विकास को विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट, आलोक कुमार वर्मा व अशोक कुमार को उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद और रीता सिंह व महावीर सिंह को आयुष्मान कार्ड दिया गया।

काले परिधान में महिलाओं को जाने से रोका
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान काले परिधान (साड़ी या बुर्का) पहनी कुछ महिलाओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका। महिलाओं से पहचान और कार्यक्रम में जाने के उद्देश्य के बारे में पूछा गया। इससे कुछ देर के लिए हल्की बहस की स्थिति भी उत्पन्न हुई। हालांकि, पुलिस ने समझा बुझाकर स्थिति संभाल लिया।

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

30-सोहावल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को त्रिशूल भेंट करते बीकापुर विधा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed