{"_id":"6a5130f8adb6638f220542fc","slug":"no-trustee-reached-the-construction-committee-meeting-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-153621-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निर्माण समिति की बैठक में नहीं पहुंचा कोई ट्रस्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निर्माण समिति की बैठक में नहीं पहुंचा कोई ट्रस्टी
Fri, 10 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
26- हनुमानगढ़ी से दर्शन कर बाहर निकलने के दौरान मीडियाकर्मियों को बात करने से मना करते नृपेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। वह दो दिनों तक अयोध्या में रहकर राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों तथा हाल में लागू की गई नई व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। चढ़ावा चोरी प्रकरण में एसआईटी जांच गठित होने के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है।
अयोध्या पहुंचने के बाद नृपेंद्र मिश्र ने राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने निर्माण समिति के सदस्यों और कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक के बाद वह सर्किट हाउस लौट गए। सूत्रों के अनुसार, इस बार की समीक्षा बैठक पूर्व की बैठकों से अलग रही। पहले निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठकों में ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव शामिल होते थे। इस बार तीनों बैठक में मौजूद नहीं रहे। बताया जा रहा है कि उनके इस्तीफे स्वीकार किए जा चुके हैं तथा गोपाल राव को आमंत्रित सदस्य की सूची से भी हटा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के बैठक में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनके पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी। अन्य किसी ट्रस्टी की मौजूदगी की भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पीएमओ को भी भेजेंगे रिपोर्ट
चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। शनिवार को नृपेंद्र मिश्र राम कथा संग्रहालय में प्रस्तावित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। यहां संग्रहालय परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में हाल में किए गए प्रशासनिक बदलावों, कार्यप्रणाली और श्रद्धालु सुविधाओं की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है। वह इसकी रिपोर्ट पीएमओ भी भेजेंगे।