{"_id":"6a5133af43be82acf2081b19","slug":"digging-mud-and-potholespassengers-in-trouble-after-the-rain-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-153608-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खोदाई, कीचड़ और गड्ढे...बारिश के बाद मुश्किल में राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खोदाई, कीचड़ और गड्ढे...बारिश के बाद मुश्किल में राहगीर
Fri, 10 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
06- बछड़ा सुल्तानपुर में बारिश थमने के करीब 15 घंटे बाद भी घरों के सामने भरा पानी - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर में सीवर परियोजना का कार्य तेज़ी से चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों पर कीचड़, गड्ढे और धंसाव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर सड़क की मरम्मत अधूरी है, जबकि कहीं जलनिकासी बाधित होने से पानी जमा हो रहा है। इससे दोपहिया चालकों, पैदल राहगीरों और स्थानीय निवासियों को रोज़ाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरस्वतीपुरम : धंसी सड़क में फंसा ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया
सरस्वतीपुरम में करीब छह महीने पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। इसके चलते लगभग 15 घरों के लोगों की वाहन से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी। केवल पैदल आवागमन संभव था। स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि खुदाई के बाद सड़क की केवल औपचारिक मरम्मत की गई। बारिश में सड़क धंसने से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया फंस गया। उन्होंने बताया कि सीवर कार्य के दौरान पुरानी नाली भी बंद हो गई, जिससे घरों का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। साथ ही, घरों की नालियों को अब तक सीवर लाइन से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में दोबारा खुदाई होने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
शांतिपुरम : 100 से अधिक परिवारों की आवाजाही प्रभावित
शांतिपुरम में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दी गई है। बारिश के बाद पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। पिछले दो दिनों से वाहन आसानी से नहीं निकल पा रहे हैं और लोगों को लंबा चक्कर लगाकर घर पहुंचना पड़ रहा है। दूध, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। स्थानीय निवासी कपिल ने बताया कि यदि बारिश से पहले कार्य पूरा कर लिया गया होता तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं होती। उनका कहना है कि जहां काम पूरा हो रहा है, वहां भी सड़क को समतल और आवागमन योग्य नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
धनीराम का पुरवा : घरों के सामने अधूरी पड़ी सड़क
धनीराम का पुरवा में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। कई घरों के सामने खुदाई वाली जगह अब भी जस की तस पड़ी है। बारिश के बाद यहां कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
बछड़ा सुल्तानपुर : 15 घंटे बाद भी घरों के सामने जलभराव
बछड़ा सुल्तानपुर में बारिश थमे 15 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कई घरों के सामने पानी जमा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 50 परिवार इससे प्रभावित हैं। निवासी मोहम्मद शकील ने बताया कि यह समस्या पिछले पांच वर्षों से बनी हुई है। जलभराव के कारण दुर्गंध फैलती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
अन्य कॉलोनियों में भी कमोबेश यही हाल
देवकाली, डिफेंस कॉलोनी, शक्तिनगर कॉलोनी, नाका, जनौरा, मकबरा समेत शहर के कई अन्य इलाकों में भी सीवर कार्य के चलते सड़कें खोदी गई हैं। कई स्थानों पर मरम्मत अधूरी होने से बारिश के बाद कीचड़ और गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर परियोजना शहर के विकास के लिए आवश्यक है, लेकिन निर्माण कार्य के साथ-साथ सड़कों की समय पर मरम्मत और प्रभावी जलनिकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।