{"_id":"6a513133aa550ba5d30e1138","slug":"i-will-not-leave-ayodhya-until-the-final-report-of-the-sit-comes-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-153615-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक अयोध्या छोड़कर नहीं जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक अयोध्या छोड़कर नहीं जाऊंगा
Fri, 10 Jul 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
11- चंपत राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने करीबी सहयोगियों से कहा है कि एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक वह यहीं रहकर हर आवश्यक सहयोग देंगे।बताया जा रहा है कि चंपत राय 23 जून से राम मंदिर परिसर से सटे तीर्थ क्षेत्र भवन में ही निवास कर रहे हैं।
हाल के दिनों में वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और मंदिर की नियमित प्रशासनिक गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े लोगों और सहयोगियों से लगातार संपर्क में हैं। इसी क्रम में बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचकर उनसे मुलाकात की और करीब एक घंटे तक बंद कमरे में वार्ता की। सूत्रों के अनुसार गोपाल राव ने भी बृहस्पतिवार की देर शाम तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचकर चंपत राय से मुलाकात की। उनके एक सहयोगी ने बताया कि चंपत राय का कहना है कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने तक वह अयोध्या छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि चंपत राय का मानना है कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट होगी। इसलिए उन्होंने फिलहाल अयोध्या से बाहर नहीं जाने का निर्णय लिया है।
चंपत राय की सुरक्षा बढ़ाई गई
इधर, चंपत राय की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। तीर्थ क्षेत्र भवन के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और आने-जाने वालों पर पहले की तुलना में अधिक निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उनकी गतिविधियों और आवागमन पर भी नजर बनाए हुए हैं। खुफिया विभाग ने प्रशासन को रिपोर्ट देकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसके बाद उनकी निगरानी बढ़ाई गई है।