{"_id":"6a50a697b50f44731807b423","slug":"video-police-encounter-in-jandiala-guru-accused-in-a-shooting-incident-nabbed-within-36-hours-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला गुरु में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने 36 घंटे में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंडियाला गुरु में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने 36 घंटे में दबोचा
जंडियाला गुरु के शेखूपुरा मोहल्ले में एक मकान पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी पुत्र मंगल सिंह निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई है। एसएचओ हरपाल सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जानियां मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की मैगजीनयुक्त पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शेखूपुरा मोहल्ले में जिस मकान पर फायरिंग हुई थी, वह बलजीत सिंह उर्फ बुली का है, जो इस समय अमृतसर जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि जेल के भीतर बुली और साजन इलियास काना के बीच हुए विवाद के बाद साजन इलियास काना ने अपने साथियों से बुली के घर पर फायरिंग करवाई थी। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।