{"_id":"6a10526fbe457fcb3b0bce89","slug":"dfgfsdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4310401-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का हिस्ट्रीशीटर सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का हिस्ट्रीशीटर सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 9 मई को शर्मा मार्केट में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर दो लाख रुपये चोरी किए थे
नोएडा। सड़क किनारे बाजार में खड़ी होने वाली कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नकदी उड़ाने वाले गिरोह के सरगना और उसके साथी को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सदरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल शर्मा उर्फ ढोला निवासी सदरपुर और सनी निवासी हाथरस के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया है कि उन्होंने बीते 9 मई को शर्मा मार्केट में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये चोरी किए थे।
आरोपियों ने बताया कि चोरी की अधिकांश रकम उन्होंने मौज-मस्ती और निजी खर्चों में उड़ा दी। बरामद किए गए 10 हजार रुपये चोरी की रकम का ही हिस्सा हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी वारदात के समय लोगों को डराने और धमकाने के लिए अपने पास तमंचा व चाकू रखते थे।पुलिस रेकार्ड के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी विशाल शर्मा हिस्ट्रीशीटर है, इसके खिलाफ नोएडा और एनसीआर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और मारपीट समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Trending Videos