{"_id":"69c00768fb8f1027c109ad46","slug":"dfgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4078537-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पूर्व कर्मचारी पर विश्वास पड़ा भारी, हड़प लिए 1.56 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पूर्व कर्मचारी पर विश्वास पड़ा भारी, हड़प लिए 1.56 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
- -कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दर्ज की 4 पर एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने अपने पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों पर 1.56 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा प्रकरण जमीन खरीद से जुड़ा हुआ है। सेक्टर-41 निवासी महेश कुमार पंवार महावीर हनुमान डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केसरी नंदन प्रोजेक्ट लिमिटेड के एमडी हैं। कोर्टमें दी गई शिकायत में बताया है कि कुछ साल पहले उन्होंने बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में एक प्रोजेक्ट के लिए कई बीघा जमीन खरीदी थी। इस दौरान ग्राम सुभानपुर खादर की कुछ जमीन अनुसूचित जाति के किसानों के नाम पर होने के कारण प्रोजेक्ट में दिक्कत आ रही थी। महेश का आरोप है कि इसी समस्या का हल निकालने के नाम पर उनके पूर्व कर्मचारी रतन सिंह ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया।
रतन सिंह ने जमीन अपने नाम कराने और बाद में सही तरीके से ट्रांसफर कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि 25 फरवरी 2008 से 24 अगस्त 2012 के बीच महेश ने जमीन खरीदने के लिए कुल 1 करोड़ 56 लाख रुपये रतन सिंह को दे दिए। इस दौरान रतन सिंह ने करीब 45 बीघा जमीन अपने नाम करवा ली और पीड़ित के पक्ष में एक मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) भी खेकड़ा उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्टर्ड कराया। साथ ही उसने एक शपथ पत्र भी दिया था कि यदि वह कभी मुख्तारनामा रद्द करता है, तो वह पूरी रकम 36 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करेगा। बाद में रतन सिंह ने बिना किसी सूचना के मुख्तारनामा रद्द करा दिया और जमीन अपने बेटे मनोज कुमार के नाम कर दी।
जब महेश को इस बात का पता चला और उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर पड़ताल की और प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए रतन सिंह, मनोज कुमार , प्रदीप कुमार और रोहताश कुमार के खिलाफ कोर्ट की शरण में गया।थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी तथ्यों पर जांच की जाएगी।
Trending Videos