{"_id":"6a676309d29154a2540e6cc6","slug":"dfgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4546800-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केबल डालते ही फूटी पानी की लाइन, एक हजार घरों में गहराया पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केबल डालते ही फूटी पानी की लाइन, एक हजार घरों में गहराया पानी का संकट
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 62 रजत विहार में पानी की समस्या से परेशान लोग इस तरह टैंकर से भर रहे हैं पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
–भूमिगत केबल डालने के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन
–40 घंटे बीते, नहीं सुधरी पानी की पाइप लाइन, करीब एक हजार परिवार प्रभावित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विकास कार्य की एक गलती ने हजारों लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सेक्टर-62 के रजत विहार में शनिवार को केबल डालने के दौरान जलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते बी और सी ब्लॉक के करीब एक हजार परिवार पानी के लिए जूझते रहे। निवासियों का कहना है कि जिनकी गलती है उनकी जिम्मेदारी तय हो।
सेक्टर-62 रजत विहार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित गोशाला के पास पिंक टायलेट के सामने 25 जुलाई शनिवार की दोपहर विद्युत निगम की ओर से भूमिगत केबल डालने का काम चल रहा था। कार्य के दौरान पानी का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसी वजह से पानी की सप्लाई सेक्टर और सोसाइटी में बाधित हो गई। इसके बाद शिकायत की गई, तो प्राधिकरण और विद्युत निगम के बीच सुधार करने को लेकर बातचीत चलती रही। रविवार दोपहर दो बजे से काम जाकर शुरू हो सका।
वहीं रजत विहार सी ब्लॉक निवासी ऋतुराज ने बताया की पिछले 40 घंटे से सेक्टर के निवासी इस समस्या से गुजर रहे हैं। निवासियों का कहना है की उनकी आम दिनचर्या पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। पानी की सप्लाई न होने से पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया है। उधर जल विभाग लगातार निवासियों को आश्वासन दे रहा कि जल्द-से-जल्द पाइप लाइन को ठीक कर लिया जाएगा, लेकिन सोमवार सुबह तक पाइपलाइन को सुधारा नहीं गया है। निवासियों का कहना है कि यह जांच की जाए कि भूमिगत केबल करने का आदेश है या नहीं, यदि नहीं है तो प्राथमिकी दर्ज की जाए, क्योंकि दो दिनों तक परेशानी इतनी बढ़ गई कि लोगों के कई काम काज ठप हो गए।
विज्ञापन
मंगाना पड़ा पानी का टैंकर, हुई सिर्फ खानापूर्ति : सेक्टर 62 इलाके में पानी की आपूर्ति ठप होने के बाद निवासियों को पानी के टैंकर के भरोसे दो दिन काम चलाना पड़ा। निवासियों का कहना है कि गलती किसी की भी हो, उसकी जिम्मेदारी तय की जाए।
पिछले दो दिनों से पानी की लाइन टूटने से घरों में पानी नहीं पहुंचा, सोमवार सुबह तक जलापूर्ति ठप रही।
-सुखदेव शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 62 रजत विहार
दो दिन से लगातार पानी की समस्या बनी हुई है, घर के सारे काम-काज रुके हुए हैं। -बिंदु
शर्मा, निवासी
सोमवार को पानी न आने के कारण ऑफिस जाने में देरी हुई, शाम को भी परेशानी बनी रही। -रतन प्रकाश मौर्य, निवासी
रातभर पानी की आपूर्ति सुधारने का काम जारी रहा, उम्मीद जताई थी कि आपूर्ति बहाल होगी, लेकिन अब तक नहीं हुई। -भारत
भट्ट, निवासी
सुबह से पूजा-पाठ तो दूर, घर के रोजाना के काम-काज भी नहीं हो पाए, दो दिन से परेशानी बनी हुई है।
–ओपी अग्रवाल