सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: दीपिका नागर की आत्म शांति के लिए हवन यज्ञ कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
विज्ञापन
दीपिका नागर की आत्म शांति के लिए हवन यज्ञ कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। कूड़ी खेड़ा गांव की बेटी दीपिका नागर की हत्या के तीन दिन बाद आत्मा शांति के लिए परिजन एवं ग्रामीणों ने हवन यज्ञ किया। हत्यारों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन एवं ग्रामीण एसीपी से मिले। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में तीन दिन पहले विवाहित दीपिका नागर की पीटकर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप है। दीपिका नागर की हत्या के मामले में पति समेत 7 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पति समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कूड़ी खेड़ा गांव में बुधवार को दीपिका नागर की आत्म शांति के लिए हवन यज्ञ किया। परिजन एवं ग्रामीणों ने उनकी आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


मुख्यमंत्री से मिलने जा सकता परिवार : पिता संजय नागर ने बताया कि वह गांव के गणमान्य लोगों के साथ सहायक पुलिस अधिकारी से मिले। हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। उन्होंने मांग की कि जघन्य कृत्य करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article