{"_id":"6a47aee5cea7821972034a60","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-99131-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुरानी पाइपलाइन, नई मुसीबत... फ्लैटों में फिर आया गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुरानी पाइपलाइन, नई मुसीबत... फ्लैटों में फिर आया गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेक्टर-3 स्थित जनता फ्लैटों में दूषित पानी की हो रही आपूतर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित जनता फ्लैट में जर्जर पेयजल पाइपलाइन के कारण एक बार फिर लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने लगी है। शुक्रवार को भी कई घरों में दूषित पानी पहुंचने से लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई। करीब 600 परिवारों वाली इस आवासीय सोसाइटी के लोग पिछले एक वर्ष से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सीवर का पानी पेयजल में मिल रहा है। लोगों का कहना है कि महीनों पहले पाइपलाइन बदलने के लिए टेंडर जारी हुआ था, लेकिन काम शुरू नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। पहले भी दूषित पानी की आपूर्ति से 300 से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं।
लोगों का कहना है कि पिछले दो सप्ताह से स्थिति और गंभीर हो गई है तथा कई लोगों को पेट दर्द व अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने लगी हैं। निवासी राकेश कुमार ने बताया कि दोबारा गंदे पानी की आपूर्ति शुरू होने से बीमारी का खतरा बढ़ गया है। वहीं शैलेंद्र का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं रानी ने बताया कि कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की गई,लेकिन कोई सुनवाई ही नहीं हुई।