पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siya Goyal and Chetan Chaudhary have been remanded to 14 days' judicial custody in the Ketan murder case

केतन हत्याकांड: चेतन से कोडवर्ड में चैट करती थी सिया, जांच में उलझी पुलिस? न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

Fri, 03 Jul 2026 05:17 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, पुणे।
आईएएनएस, पुणे। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 03 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को वडगांव मावल कोर्ट ने 16 जुलाई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कोड भाषा में मिले चैट और डिजिटल सबूतों की जांच के लिए तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
Siya Goyal and Chetan Chaudhary have been remanded to 14 days' judicial custody in the Ketan murder case
केतन अग्रवाल हत्याकांड । - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केतन अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


सिया करती थी कोड भाषा का इस्तेमाल
दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ए.एम. विभूते की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने दोनों की तीन दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मांगी थी। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि गोयल और चौधरी के मोबाइल फोन से मिले डेटा में इशारों और कोड वाली भाषा में बातचीत थी, और उस बातचीत का मतलब समझने के लिए उनसे हिरासत में और पूछताछ करना जरूरी है।
विज्ञापन


वहीं, सिया गोयल और चौधरी के वकीलों ने इस अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस को मामले की जांच के लिए पहले ही काफी समय दिया जा चुका है और अब हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने अभियोजन पक्ष की अर्जी को खारिज कर दिया और आरोपियों को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कल सिया को उसके घर ले गई थी पुलिस
पुलिस का कहना था कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जानी है। इसके अलावा, मामले से जुड़े कई चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की रिकवरी और जांच करनी है। पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। 2 जुलाई को जांच के सिलसिले में पुलिस सिया गोयल को उसके घर लेकर गई थी। वहां से पुलिस ने सिया की एक पैंट जब्त की, जिसे जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

वहीं, गुरुवार को लोनावला ग्रामीण पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी से कई घंटों तक गहन पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में कई डिजिटल सबूत जुटाए जा चुके हैं। इसके अलावा, जिस जगह केतन अग्रवाल की हत्या हुई थी, वहां दोनों आरोपियों की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएशन भी कराया गया है, ताकि वारदात की कड़ियों को विस्तार से समझा जा सके।

कोर्ट ले जाते समय सिया गोयल ने मीडिया को किया अभद्र इशारा
गुरुवार को जांच के सिलसिले में पुलिस सिया गोयल को पुणे के मार्केट यार्ड स्थित उसके घर लेकर गई थी। इस दौरान वह काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए थी और उसने अपने चेहरे को प्रिंटेड स्कार्फ से ढका हुआ था। घर से बाहर निकलते समय उसने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों की ओर देखा और कैमरों के सामने मिडिल फिंगर दिखा दी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी कड़ी आलोचना की। कई लोगों ने हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी होने के बावजूद इस तरह के व्यवहार को असंवेदनशील और अनुचित बताया।

पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले की पहाड़ी से कारोबारी केतन अग्रवाल को धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। शुरुआत में सिया ने पुलिस को बताया था कि केतन का पैर फिसलने से हादसा हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था।

पूछताछ में गुमराह कर रही सिया
हालांकि पूछताछ के दौरान सिया के बयानों और उसके व्यवहार में कथित विरोधाभास मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ। आगे की जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने सिया और चेतन को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया।

जांच में यह भी सामने आया कि सिया और केतन की शादी दोनों परिवारों की सहमति से तय हो चुकी थी और इस साल नवंबर में विवाह होना था। पुलिस का आरोप है कि चेतन चौधरी इस रिश्ते से खुश नहीं था और वह केतन को अपने और सिया के रिश्ते में बाधा मानता था। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची।


पुलिस के अनुसार, 14 जून को भी सिया ने कथित रूप से केतन को किले से धक्का देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन केतन पहाड़ी के किनारे झाड़ियों को पकड़कर बच गया। इसके बाद सिया ने कथित तौर पर सांप देखने का बहाना बनाकर उसका ध्यान भटकाया और उसे भरोसा दिलाया कि सब कुछ सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed