{"_id":"6a32bf8249e290587209e28e","slug":"dfgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97772-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गृहक्लेश में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गृहक्लेश में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गृह क्लेश में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या
-दादरी कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-दोनों एक गांव के रहने वाले थे, 10 साल पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के जारचा रोड पर स्थित एक मकान में महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के गले में निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गृह क्लेश में महिला के पति ने हत्या की है। घटना से पहले शराब पीने की बात सामने आई है।
कविता अपने परिवार के साथ जारचा रोड स्थित एक मकान में रहती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों चिटहेरा गांव के रहने वाले थे। करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। एक गांव और अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी की थी। करीब 8 साल तक दोनों बाहर रहे। इस बीच दोनों के दो बच्चे हो गए। माहौल ठीक होने के बाद मोहित के साथ कविता जारचा रोड पर रहने लगी। बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। वहीं पति मौके से फरार है। आसपास के लोगों से पूछता के बाद पता चला है कि दोनों शराब का सेवन करते थे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस कारण अक्सर झगड़ा भी होते रहता था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार का कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।