{"_id":"69c010e8c4627b85d6059fa8","slug":"dfgsfdg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5186-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जहां गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां छोड़ गए चोर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जहां गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां छोड़ गए चोर सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन
- बारात से पहले घर खाली, चोर ले गए लाखों की नकदी और गहने
- नवादा गांव के घर से चोरों ने 2 लाख की नकदी व जेवर किए साफ
दनकौर। क्षेत्र के नवादा गांव में एक शादी वाले घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 2 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। शनिवार देर रात जब परिजन वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और संदूक खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि नकदी और गहने दोनों गायब हैं।
पीड़ित सतपाल ने बताया कि उनके बेटे की शादी आगामी 20 अप्रैल को तय है और इसी वजह से परिवार ने शादी की तैयारियों के लिए घर में नकदी और कीमती जेवर सुरक्षित रखे थे। उनका बेटा और पत्नी ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं, जिसके चलते घर अक्सर खाली रहता था। इस घटना के बाद शादी की तैयारियों में जुटे परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां एक तरफ घर में खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहीं अब चिंता और तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Trending Videos