{"_id":"6a2bf7890a6a4420ad079fae","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97258-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनपीसीएल कर्मचारी से मारपीट, गोली मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनपीसीएल कर्मचारी से मारपीट, गोली मारने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-सलेमपुर गुर्जर गांव में बिजली का खंभा लगाने गई टीम पर से मारपीट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सलेमपुर गुर्जर गांव में गुरुवार की शाम एनपीसीएल (नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड) के एक लाइनमैन के साथ मारपीट कर धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर कासना कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
अलीगढ़ निवासी उमर इप्पैल्को इलेक्ट्रिकल कंपनी सेक्टर बीटा-2 ग्रेटर नोएडा में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं, वह गांव सलेमपुर गुर्जर में गुरुवार को बिजली के खंभे लगाने का सरकारी कार्य कर रहे थे। शाम लगभग 5 बजे पोल से लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था। तभी स्थानीय निवासी विनीत उर्फ मिंटू मौके पर आया और अभद्र गालियां देते हुए ट्रैक्टर खड़े करने पर आपत्ति जताने लगा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने लात, घूंसे और थप्पड़ों से उनके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अभी पिस्तौल लाता हूं और तेरे गोली मारूंगा। इस घटना से सरकारी कार्य बाधित हुआ। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी जिस पर पीआरवी गाड़ी मौके पर पहुंची। आरोपी विनीत उर्फ मिंटू गांव सलेमपुर गुर्जर का निवासी है। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।