{"_id":"6a5a370f808076b5030a346c","slug":"dfsgsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100416-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- --
- नॉलेज पार्क पुलिस ने गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से दबोचा
- पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी को गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पीलीभीत जिले का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के संगम विहार में रह रहा था। उसके खिलाफ कोतवाली में हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। मामले में गुर्जरपुर कालोनी निवासी राविया बेगम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 11 जुलाई की रात गांव गुर्जरपुर में उनके बेटे पर आरोपी ने किसी बात को लेकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।