{"_id":"6a04819024936813540bd7fc","slug":"dgdfs-grnoida-news-c-1-noi1095-4274849-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपनी के निदेशक समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपनी के निदेशक समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पीड़ित ने व्यापार में समझाैते के तहत दिए थे 50 लाख, आरोपी नहीं लाैटा रहा
नोएडा। एक कंपनी के निदेशक समेत अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। दिल्ली निवासी पंकज गर्ग ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह तनिष्क रियल टेक प्राइवेट कंपनी के निदेशक हैं। गौतमबुद्ध नगर के एनटीपीसी आनंदम प्लाजा प्रोजेक्ट को लेकर शारदा इंर्फा कंपनी के मालिक राकेश शारदा से अप्रैल 2024 में समझौता (एमओयू) हुआ था। इसके तहत उन्होंने 50 लाख रुपये शारदा के मालिक राकेश को एडवांस दिए थे।
आरोप है कि बाद में राकेश शारदा ने जुलाई 2025 में बिना कारण समझौता रद्द कर दिया। पीड़ित ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो 20 अगस्त 2025 को उन्हें सेक्टर-126 स्थित एक पार्किंग में बुलाया गया। वहां राकेश शारदा और दो अन्य लोगों ने कहा कि अब न पैसा मिलेगा और न ही प्रोजेक्ट में काम करने दिया जाएगा। आरोप है कि इसी दौरान उनसे एक करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की मांग की गई। इस घटना की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos