{"_id":"69f36407061996df740a4c17","slug":"dgfdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4227131-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कबाड़ के सामान से खिला रंगों का संसार, फूलों से महकी बगिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कबाड़ के सामान से खिला रंगों का संसार, फूलों से महकी बगिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला शक्ति : हाईराइज सोसाइटियों की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए कम रहीं काम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की हाईराइज सोसाइटियों की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। महिलाओं ने वेस्ट मैनेजमेंट से अपनी सोसाइटी को संवारा है और पर्यावरण संरक्षण का बेहतर संदेश दिया है। ऐसे में सोसाइटी दिखने में बहुत सुंदर हो गई है और हरियाली भी बढ़ गई है। सुबह-शाम सोसाइटी के पार्कों में टहलने वालों में पॉजिटिव फीलिंग आती है।
सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी निवासी अलका वर्मा ने बताया कि वेस्ट मैनेजमेंट से सोसाइटी को सुंदर बना दिया है। सोसाइटी में पेंटिंग का काम हुआ और इसकी बाल्टियों को रंगकर इसमें फूल लगा दिए हैं। इसके अलावा पुराने टायरों को डिजाइन देकर बांस के सहारे खड़ा किया है। इसमें भी फूल लगे हैं और यह दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं। सोसाइटी की यह जमीन खाली थी जहां पर जमीन में फूल लगाना संभव नहीं था ऐसे में हमने इस तरह से सोसाइटी को सजा दिया है। अलका ने बताया कि जब करवाचौथ होता है तब महिलाएं चांद की पूजा करने आती हैं लेकिन कई बार अपने करवें वहीं छोड़ जाती हैं। ऐसे में हमने उन्हीं करवों से डिजाइन बनाकर सुंदर हरियाली तैयार कर दी है।
इंदौर की तर्ज पर तैयारी की सोसाइटी : सेक्टर 76 स्थित जेएम ऑर्किड सोसाइटी निवासी निशा चौहान ने बताया कि उन्होंने सोसाइटी की हरियाली को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया है। घरों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण सोसाइटी के अंदर ही किया जाता है। इसके अलावा वाले वेस्ट मैटेरियल से भी डिजाइन बनाई गई है। सोसाइटी को हमने इंदौर की तर्ज पर सजाया है।
Trending Videos