सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfdsg

Noida News: पुरानी और जर्जर लाइनों की हो मरम्मत, गंदे पानी की आपूर्ति पर लगे रोक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
dgfdsg
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर शहर में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही पुरानी व जर्जर सीवर लाइनों के त्वरित एवं स्थायी सुधार करने को कहा है।

बता दें कि नोएडा के कुछ सेक्टरों में पिछले कई दिन से गंदे पेयजल की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में सेक्टर निवासी बहुत परेशान हैं। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि फोनरवा लंबे समय से नोएडा के निवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग करता आ रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया कि पिछले काफी समय से कई सेक्टरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। विशेष रूप से नोएडा के पुराने सेक्टरों में सीवर से संबंधित समस्याएं अभी भी गंभीर हैं। फोनरवा ने प्राधिकरण से आग्रह किया है कि बार-बार लीकेज वाली पुरानी सीवर लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed