फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfd

Noida News: ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, 13 बैटरी बरामद

Tue, 11 Aug 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
dgsfd
- सुनसान जगहों पर खड़े ई-रिक्शा बनते थे निशाना, बैटरी चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

नोट- फोटो है।

-फेज-1 थाना पुलिस की कार्रवाई, पकड़े गए आरोपियों में दो कबाड़ी शामिल

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फेज-1 थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो कबाड़ी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 आधुनिक लीथियम बैटरी, 414 लीथियम बैटरी सेल और 11 हजार 800 रुपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के कासिम उर्फ लक्की और रहीश उल्ला, तथा दिल्ली के शाहनवाज और रिजवान के रूप में हुई है। इनकी उम्र 21 से 29 वर्ष के बीच है। दबोचे गए ज्यादातर आरोपी पांचवीं से आठवीं पास हैं।
आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में सुनसान स्थानों पर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाते थे। वे पहले इलाके की रेकी करते थे और मौका देखकर बैटरी चोरी कर छिपा देते थे। बाद में इन बैटरियों को कबाड़ियों को बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच बने पुल के पास से पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि चोरी की बैटरियां चार से आठ हजार रुपये में बिकती थीं। गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली के जैतपुर और आसपास के इलाकों में भी कई चोरियां की हैं।
विज्ञापन

एसीपी-2 नोएडा मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना जैतपुर साउथ दिल्ली में भी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed