{"_id":"6a7b20f2c095ecddf80eb3c2","slug":"people-angry-after-supply-of-murkey-water-in-sector-27-noida-noida-news-c-1-1-noi1430-4600623-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-27 में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-27 में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान
विज्ञापन
सेक्टर 27 में पहुंचा गंदा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-27 में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की सप्लाई खराब होने से निवासी परेशान हैं।
सेक्टर 27 निवासी मदन लाल ने बताया कि प्राधिकरण अभी तक सेक्टरवासियों को मूलभूत सुविधाएं भी सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं करा पाया है। बारिश के दौरान सेक्टर में जगह-जगह जलभराव की समस्या सामने आती है, वहीं कई बार घरों में गंदे पानी की सप्लाई पहुंचती है। सड़कों की हालत भी खराब है और नालियों का ढाल सही नहीं होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। मदन लाल ने बताया कि सड़कों, फुटपाथ और मार्केट में दुकानदारों के साथ रेहड़ी-पटरी वालों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, हल्की आंधी-बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। उनका आरोप है कि अधिकारी शहर को सजाने में व्यस्त हैं, लेकिन सेक्टर की समस्याओं के प्रति न जवाबदेही है और न जिम्मेदारी। लोगों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है।