{"_id":"6a2aba280c82c737fe0d94bf","slug":"dgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4382721-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के ध्यानार्थ::::: सेंचुरी अपार्टमेंट में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के ध्यानार्थ::::: सेंचुरी अपार्टमेंट में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेंचुरी अपार्टमेंट में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत- बहन के घर सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट आया था युवक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में बुधवार देर रात को एक युवक ने खुद को गोली ली। युवक को सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है। घटनास्थल से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है, जबकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मूल रूप से अलीगढ़ के करोड़यिाज निवासी लोकेश पाठक (41) का अलीगढ़ में अपना व्यापार था। बुधवार देर रात लोकेश सेंचुरी अपार्टमेंट में अपनी बहन के घर नशे में तमंचा लेकर आए थे। फ्लैट में बहन से बातचीत के बाद वह कमरे में सोने के लिए चले गए थे। थोड़ी देर बाद ही उन्होंने कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर उनकी बहन कमरे में पहुंची तो वह खून से लथपथ पड़े हुए थे,जिनको बहन और उनके पति पास के निजी अस्पताल में ले गए,जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार देर रात आत्महत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लोकेश का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इससे वह परेशान थे। घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।