{"_id":"69df9f586b8fb0d68003d77f","slug":"dgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92380-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरकारी स्कूलों ने भी किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरकारी स्कूलों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं परिणाम
फोटो-- -
- महामाया बालिका इंटर कॉलेज की अदिति यादव ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने परिणाम में निजी स्कूल के छात्रों को टक्कर दी है। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में छात्रों ने जलवा बरकरार रखा है। ज्यादातर सरकारी स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कई बच्चों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर निजी स्कूलों को टक्कर दी है। सरकारी स्कूलों के छात्रों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र किसी से कम नहीं हैं। भले ही उन्हें सुविधाएं कम मिली हो,लेकिन उनके संघर्ष को परिणाम ने साबित कर दिया है।
सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने न केवल शानदार अंक प्राप्त किए, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। अदिति यादव ने 99 प्रतिशत अंक के साथ पहला ,दूसरे स्थान पर पल्लवी सिंह ने 96.8% तथा तीसरे स्थान पर एंजल शर्मा ने 95.% साथ ही अन्य छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य डॉ. छाया जैन ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में 10वीं में 51 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। सभी ने परीक्षा पास की है। श्रुति ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उप प्रधानाचार्या प्रीति फोगाट ने बताया कि श्रेष्ठा स्कीम के तहत चयनित छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
अपर्णा ने 85 प्रतिशत अंक हाासिल किए हैं। उधर गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज की कक्षा 10 में परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा है। कॉलेज के कुल 61 बच्चों ने परीक्षा दी थी। प्रधानाचार्या डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि 10वीं में 58 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 56 को सफलता मिली है। वहीं नवोदय विद्यालय दादरी में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्या ने बताया कि 104 छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
केंद्रीय विद्यालयों ने मचाया धमाल
सूरजपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। जनपद के सभी केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने बताया कि पिछले साल से अच्छा परिणाम रहा है। पी तीन स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने भी इतिहास रच दिया है। सभी स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।
Trending Videos
फोटो

कमेंट
कमेंट X