{"_id":"69ce28aa3e5dcc0325085cb4","slug":"digital-guru-dakshina-in-up-board-answer-sheets-give-us-a-call-for-online-money-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: कॉपी चेकिंग में गुरु दक्षिणा, छात्रों ने लिखा-फोन कर लेना, ऑनलाइन रुपये भेज देंगे; धार्मिक नारे लिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: कॉपी चेकिंग में गुरु दक्षिणा, छात्रों ने लिखा-फोन कर लेना, ऑनलाइन रुपये भेज देंगे; धार्मिक नारे लिखे
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेटर नोएडा में यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं में छात्र-छात्राओं ने पास होने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। कई छात्रों ने गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की कॉपियों में मोबाइल नंबर लिखकर ‘फोन कर लें, ऑनलाइन पैसे भेज देंगे’ का संदेश दिया।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन।
- फोटो : एआई।
विज्ञापन
विस्तार
इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों ने डिजिटल तरीके से गुरु दक्षिणा की पेशकश की है। छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिका में मोबाइल नंबर लिखकर कहा है कि फोन कर लें, ऑनलाइन पैसे भेज दिए जाएंगे। शिक्षकों ने बताया कि सबसे अधिक संदेश गणित, विज्ञान व अंग्रेजी की कॉपियों में मिल रहे हैं।
Trending Videos
यूपी बोर्ड की नोएडा स्थित जीजीआईसी में कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। शिक्षकों ने बताया कि वे निर्देशों का पालन करके ही कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार देख रहे हैं कि छात्रों ने गलत उत्तरों के नीचे ऊं नम शिवाय, जय श्री राम सहित कई धार्मिक शब्द लिखे हैं ताकि उनके गलत उत्तरों पर अंक न काटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्रा ने लिखा है, ‘गुरुजी पास कर दो। निकाह के कारण पढ़ नहीं पाई। ससुराल में फेल होने का रिजल्ट आया तो बदनामी होगी। कृपा करके नइया पार लगा दीजिए।
चार अप्रैल तक चलेगा मूल्यांकन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बोर्ड की ओर से चार अप्रैल तक मूल्यांकन को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंटर की 1500 कॉपियों का मूल्यांकन शेष रह गया है। अब केवल कागजी कार्य रह गए हैं। उन्हें समय से पहले खत्म कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों कक्षाओं की जनपद में 1.63 लाख से अधिक कॉपियां आई हैं।