फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Digital record of school players

Noida News: स्कूल खेलों के खिलाड़ियों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

Sun, 26 Jul 2026 05:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Digital record of school players
- 31 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट स्पोर्ट्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। विभाग ने जिले के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल खेलों में भाग लेने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों का 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाए। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और प्रतियोगिताओं का संचालन अधिक व्यवस्थित बनाना है।
पोर्टल पर विद्यार्थियों के खेल, आयु वर्ग, प्रतियोगिता श्रेणी और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। इससे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का सत्यापन और चयन आसान होगा। साथ ही कागजी प्रक्रिया कम होगी और खिलाड़ियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

तकनीकी सहायता के लिए विभाग ने हेल्पडेस्क की सुविधा-
शिक्षा विभाग ने आगामी एसजीएफआई एवं अन्य स्कूल खेल प्रतियोगिताओं को देखते हुए सभी स्कूलों को समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल अपनी मौजूदा एमआईएस आईडी और पासवर्ड से ही पोर्टल पर लॉगिन कर खिलाड़ियों का पंजीकरण कर सकेंगे। तकनीकी सहायता के लिए विभाग ने हेल्पडेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
यह पोर्टल खिलाड़ियों का प्रमाणिक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे भविष्य में एसजीएफआई सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनेगी। -जगदीश अहलावत, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed