फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District players won 17 medals at the CBSE North Zone-1 Judo Championship

Noida News: सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

Tue, 18 Aug 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
District players won 17 medals at the CBSE North Zone-1 Judo Championship
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो चैंपियनशिप-2026 में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक जीते। 14 से 18 अगस्त तक जॉर्ज स्कूल गौतमबुद्ध नगर में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक अपने नाम किए।
अंडर-17 बालक वर्ग के 81 किलोग्राम भार वर्ग में कुबेर यादव और अंडर-17 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रेरणा ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

सूर्यांश शर्मा ने अंडर-14 बालक वर्ग के 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीता। नैंसी और पूजा ने अंडर-14 बालिका वर्ग में क्रमश: 27 और 32 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में हर्ष ने 50 किलोग्राम और वैष्णवी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। पारुल गेहलोत ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्य पदक जीतने वालों में अद्यंत पाठक, हार्दिक शर्मा, तेजस्वी वत्स, काश्वी तंवर, सार्थक कुमार शाह, अंश सिंह, शिप्रा कुमारी, शौर्य प्रताप सिंह सेंगर और पियूष शामिल रहे। अद्यंत और हार्दिक ने अंडर-11 बालक, जबकि तेजस्वी और काश्वी ने अंडर-11 बालिका वर्ग में कांस्य जीता। अंडर-14 में सार्थक ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीता। अंडर-17 में अंश ने 55 और शिप्रा ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में शौर्य प्रताप सिंह सेंगर ने 60 और पियूष ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed