{"_id":"6a5927cbb6afe8972700a9a4","slug":"district-to-host-national-level-gymnastics-event-for-the-first-time-600-athletes-to-showcase-their-skills-noida-news-c-23-1-lko1064-100276-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले में पहली बार जिम्नास्टिक्स का राष्ट्रीय मंच, 600 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले में पहली बार जिम्नास्टिक्स का राष्ट्रीय मंच, 600 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 24 जुलाई से स्पोर्टीज ओपन-2026 का आगाज, 10 राज्यों के जिम्नास्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों पर करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर को पहली बार अखिल भारतीय स्तर की जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पोर्टीज जिम्नास्टिक्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर में 24 से 26 जुलाई तक स्पोर्टीज ओपन-2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर के 10 राज्यों से 600 से अधिक युवा जिम्नास्ट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
स्पोर्टीज की ओर से आयोजित यह पहली राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता होगी। आयोजकों का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को बड़ा मंच उपलब्ध कराना और खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव देना है। प्रतियोगिता का आयोजन जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) के नवीनतम लेवल आधारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित 10 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पांच वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के जिम्नास्ट आर्टिस्टिक और रिदमिक जिम्नास्टिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आयोजित होगी-
आयोजक अंकुर चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। इससे खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आयोजित होगी। स्पोर्टीज जिम्नास्टिक्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर में मौजूद इंटरनेशनल ग्रेड उपकरणों पर खिलाड़ियों को प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में अभिभावकों और खेल प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।