फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District to host volleyball extravaganza; VCL-2026 to be held in October.

Noida News: जिले में सजेगा वॉलीबॉल का महाकुंभ, अक्तूबर में होगी वीसीएल-2026

Fri, 17 Jul 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
District to host volleyball extravaganza; VCL-2026 to be held in October.
- देश की पहली प्रोफेशनल फ्रेंचाइजी आधारित वॉलीबॉल चैंपियंस लीग में 10 टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

- 8 से 26 अक्तूबर तक नोएडा स्टेडियम में होंगे मुकाबले, अगस्त से शुरू होंगे खिलाड़ियों के चयन ट्रायल

नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। खेलों के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे गौतमबुद्ध नगर को एक और बड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। देश की पहली प्रोफेशनल फ्रेंचाइजी आधारित वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल)-2026 का आयोजन 8 से 26 अक्तूबर तक सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में प्रस्तावित है। 18 दिनों तक चलने वाली इस लीग में देशभर की 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन से जिले की खेल पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर मिलेगा।
वीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विश्वास बंसल ने बताया कि लीग का उद्देश्य भारत में वॉलीबॉल को पेशेवर खेल के रूप में स्थापित करना और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मंच उपलब्ध कराना है। लीग का आधिकारिक शुभारंभ नई दिल्ली में किया गया, जहां खेल, उद्योग और वॉलीबॉल जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने से नई प्रतिभाओं की तकनीकी क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

अगस्त से शुरू होंगे ट्रायल, सितंबर में होगी नीलामी-
लीग में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगस्त में चयन ट्रायल आयोजित होंगे, जबकि सितंबर में ट्रायल में सफल खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी नीलामी होगी। सभी 10 टीमें देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रत्येक टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरती प्रतिभाओं को भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कारोबार को भी मिलेगा लाभ-
आयोजकों के अनुसार नोएडा स्टेडियम में अभ्यास, दर्शक दीर्घा, प्रसारण और अन्य आधुनिक खेल सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जाएंगी। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अधिकारी, तकनीकी स्टाफ और खेल प्रेमियों के जिले में पहुंचने की संभावना है। इससे स्थानीय होटल, परिवहन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed