{"_id":"69da403318827350dd0fe8ff","slug":"districts-isa-wins-silver-in-skateboarding-championship-noida-news-c-1-noi1095-4151179-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप में जिले की ईसा को रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप में जिले की ईसा को रजत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। नोएडा की 11 साल की ईसा बसु ने फ्रांस के कैप फेर्रेट में आयोजित गिरोंद रीजनल स्केटबोर्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। ईसा ने 13.67 अंक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में फ्रांस की ही जूली बोटी-बालिंजर 15.33 अंकों के साथ पहले और फ्लर काडियू 12.17 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
गौतमबुद्ध नगर रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव पारुल और कोच अरुण ने कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। कम उम्र में ईसा का यह प्रदर्शन भारतीय स्केटबोर्डिंग के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। बेटी की इस उपलब्धि पर उनकी मां सुष्मिता ने भी खुशी जताते हुए इसे गर्व का पल बताया।
Trending Videos