{"_id":"69da55beb2dac6038606addd","slug":"during-the-cultural-evening-folk-artists-filled-the-barahi-fair-with-tunes-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92081-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाथा और चटपटी रागिनी पर बजती रहीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाथा और चटपटी रागिनी पर बजती रहीं तालियां
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित बाराही मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या के दौरान लोक कलाकारों ने बाराही मेले को सुरों से किया सराबोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बाराही मेले में सांस्कृतिक संध्या के दौरान लोक कलाकारों ने मेला प्रांगण को सुरों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में कालू इंदौर और राधा चौधरी एंड पार्टी की रागिनी ने दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल में नई ऊर्जा भर दी।
कालू इंदौर और राधा चौधरी की जोड़ी ने रूप वसंत पर आधारित रागिनी प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उनकी सधी हुई गायकी और संवाद शैली ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर तक झूमते रहे। रानी पद्मावती के प्रसंग पर सवाल-जवाब शैली में पेश की गई रागिनी ने कार्यक्रम को और रोचक बना दिया। राधा चौधरी ने बागडो-बागडी पर आधारित चटपटी रागिनी से हास्य और व्यंग्य का रंग भरते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में पायल चौधरी और छाया चौधरी ने अपने मनमोहक नृत्य से समां बांधा। दर्शक भी झूमते नजर आए। पूरा मेला प्रांगण तालियों की गूंज से गूंज उठा। इस अवसर पर किसान यूनियन अजगर शक्ति के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज सरपंच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विवेक कसाना और धर्मी भाटी भी मौजूद रहे। शिव मंदिर सेवा समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
नीरज सरपंच ने बाराही मेले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। शिव मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह मेला प्राचीन काल से निरंतर आयोजित होता आ रहा है और इसे और भव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है और इसे पुलस्त्य मुनि व विश्रवा ऋषि की तपोस्थली माना जाता है। साथ ही समीप स्थित बिसरख गांव को रावण की जन्मस्थली माना जाता है।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिल भाटी की टीम के कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं जिन्हें समिति ने सम्मानित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Trending Videos