{"_id":"6a7c99275a77fea5de0486da","slug":"dsgdf-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9306-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध मीट फैक्टरी की सूचना पर जेवर पहुंची इंटेलीजेंस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध मीट फैक्टरी की सूचना पर जेवर पहुंची इंटेलीजेंस की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-विदेशी नागरिक से थी महिला की पहचान, हिरासत में लेकर टीम कर रही पूछताछ
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। अवैध मीट फैक्ट्री की सूचना पर इंटेलीजेंस की टीम ने जेवर क्षेत्र में छापेमारी करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला के विदेशी नागरिकों के साथ भी संपर्क थे, जिसके चलते वह संदेह के घेर में आई थी। टीम ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
जेवर थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला कविता किराये का कमरा लेकर रहती थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को सूचना मिली थी कि महिला अवैध मीट फैक्टरी का संचालन कर रही है और इसकी सप्लाई विदेशियों को करती है। यह सूचना मिलने के बाद इंटेलीजेंस की टीम सीधे जेवर पहुंची और महिला के मकान में छापेमारी की। जिसके बाद उन्हें पता चला कि महिला किराये का मकान लेकर वहां रह रही है और मौके पर टीम को ऐसी कोई भी चीज बरामद नहीं हुई। हालांकि महिला से पूछताछ के लिए टीम उन्हें अपने साथ ले गई है।
कॉल डिटेल से हुआ था संदेह : अधिकारियों ने बताया कि डीआरआई की टीम को एक नाइजीनियन नागरिक की जांच के दौरान उसकी कॉल डिटेल से महिला का नंबर मिला था। कॉल डिटेल में लंबा रिकॉर्ड मिलने के बाद टीम को संदेह हुआ था, जिसके आधार पर इंटेलीजेंस की टीम सीधे जेवर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। टीम पूछताछ के लिए महिला को अपने साथ ले गई है। अगर इस मामले में लिखित शिकायत प्राप्त होगी तो मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी, जेवर